जमशेदपुर :सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन की कार्यकारिणी ने पूर्व प्रधानमंत्री, कविवर अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के शुभ अवसर पर झारखण्ड-बिहार के अग्रणी साहित्यिक सम्मान 2025 के स्वदेश स्मृति साहित्यभूषण सम्मान कविता, कहानी, व्यंग्य के सशक्त हस्ताक्षर श्री सुरेशचंद्र झा , श्री कन्हैयालाल अग्रवाल तथा श्री हरिकिशन चावला को उनके साहित्यिक सेवा, श्रेष्ठ रचनाकर्म हेतु सम्मानित करने का निर्णय लिया है।
उपरोक्त सम्मान आगामी 23 दिसम्बर , मंगलवार को तुलसी भवन के प्रेक्षागृह में भव्य समारोह में प्रदान किया जाएगा। सम्मान स्वरूप अंगवस्त्र, श्रीफल, पुष्प गुच्छ, स्मृति चिन्ह, सम्मान पत्र सहित 11,000 रुपये का चेक दिया जाएगा। कार्यकारिणी ने आशा व्यक्त किया है कि वे भविष्य में भी हिन्दी साहित्य की सेवा कर, जमशेदपुर का नाम रौशन करते रहेंगे।