Read Time:1 Minute, 12 Second
बरहरवा। राधानगर थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की को भगा ले जाने के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है।जानकारी के अनुसार राधानगर थाना क्षेत्र के एक गांव की पीड़ित ने थाना में आवेदन देकर बताया है कि उनके नाबालिक पुत्री को पश्चिम बंगाल के वैष्णव नगर थाना क्षेत्र के एक युवक ने बहला फुसलाकर घर से भाग लिया है।
मामले में पीड़ित के बयान पर केस दर्ज कर पुलिस ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के वैष्णवनगर थाना क्षेत्र में आरोपित के घर से नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद किया एवं आरोपित युवक को गिरफ्तार कर अपने साथ थाना लाया। वहीं राधानगर पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर आरोपित आफमुद्दिन उर्फ अबू आलम को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।