Read Time:1 Minute, 6 Second
बरहरवा।राजमहल ,प्रखंड पंचायत विभिन्न पंचायतों में मंगलवार को जिला कॉर्डिनेटर आवास सुमित कुमार चौबे के द्वारा दाहु टोला,पश्चिम जामनगर एवं मध्य नारायण पुर में लम्बित आवास के लाभुको से मिलकर आवास पूर्ण करने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
साथ ही प्रखंड कार्यालय सभागार में सीओ सह प्रभारी बीडीओ मो यूसुफ एवं जिला समन्वयक सुमित कुमार चौबे द्वारा सभी आवास प्रभारी के साथ बैठक कर समय से आवास पूर्ण े संबंध में आवश्यक जानकारी दिया साथी के महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए और कहा कि जल्द से जल्द लंबित आवास योजना को समय पर पूर्ण करें। मौके पर आवास योजना के पदाधिकारी आदि अन्य मौजूद थे।