बरहड़वा।पाकुड़ विधायक निसात आलम के निर्देश पर कार्यकारी बीस सूत्री अध्यक्ष अशोक कुमार दास, स्पेशल डिवीजन के कार्यपालक अभियंता रमाकांत, सहायक अभियंता एजाज अहमद सहित अन्य पदाधिकारी सोमवार को बिंदुपाड़ा पंचायत के बिंदुपाड़ा, चाउलछल्ला और लाधोपाड़ा गांवों के निरीक्षण पर पहुंचे।
निरीक्षण के दौरान टीम ने पंचायत क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था, कच्ची सड़कों की जर्जर हालत, तथा सामुदायिक भवन निर्माण को लेकर ग्रामीणों की मांग से जुड़े स्थलों का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया।
अशोक दास ने बताया कि 1 दिसंबर को विधायक निसात आलम के दौरे के दौरान ग्रामीणों ने कई समस्याएं और मांगें रखी थीं। उन्हीं समस्याओं के समाधान की दिशा में विभागीय अधिकारियों के साथ पुनः भ्रमण कर प्राथमिकता के आधार पर स्थलों का चयन किया गया है।
उन्होंने कहा कि चिन्हित स्थानों पर सामुदायिक भवन निर्माण, जल निकासी को सुदृढ़ करने, तथा सड़क निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार कर विभाग को भेजा जाएगा, ताकि कार्य शीघ्र शुरू हो सके।
निरीक्षण दल में मिरादुल भट्टाचार्य, सौफी अहमद, मोहम्मद अंसारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।