Read Time:48 Second
पतना। बिजली विभाग के ऐई सत्यम मरांडी ने रांगा थाना में बिजली चोरी के गआरोप में चार लोगों के विरूद्ध मामला दर्ज कराया है।
इस संबंध में ऐई श्री मरांडी ने थाना में लिखित शिकायत कर शर्मापुर निवासी जय प्रकाश साहा, दीपक साहा,गौतम कुमार साहा व केलाबाड़ी के जितेंद्र साहा पर अवैध रूप से बिजली चोरी का आरोप लगाया है।
थाना प्रभारी अखिलेश कुमार ने बताया कि बिजली विभाग के ऐई के आवेदन पर मामला दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।