गोमिया:बांध पंचायत के रवानी टोला में ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त कर लाखों की धातुओं की चोरी,क्षेत्र में बिजली ठप

गोमिया:बांध पंचायत के रवानी टोला में ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त कर लाखों की धातुओं की चोरी,क्षेत्र में बिजली ठप
Views: 114
0 0
Read Time:2 Minute, 32 Second
गोमिया:बांध पंचायत के रवानी टोला में ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त कर लाखों की धातुओं की चोरी,क्षेत्र में बिजली ठप

गोमिया। प्रखंड के बांध पंचायत अंतर्गत रवानी टोला में 25 नवंबर की रात चोरों ने लगे ट्रांसफार्मर को क्षतिग्रस्त कर लाखों रुपये की कीमती धातुओं की चोरी कर ली। घटना के बाद पूरे क्षेत्र की बिजली व्यवस्था ठप हो गई है। लगातार सीसीएल कथारा क्षेत्र में ट्रांसफार्मरों को निशाना बनाए जाने से प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था की चिंता बढ़ गई है।

सूत्रों के अनुसार, लोहा और कोयला चोरी की घटनाओं में तेजी आई है, जिससे सीसीएल के अधिकारी और सुरक्षा गार्ड बेहद परेशान हैं। हालात इतने गंभीर हो गए हैं कि कई सुरक्षा गार्डों पर चोर गिरोह हमला भी कर चुके हैं।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि कथारा क्षेत्र में सक्रिय लोहा चोरी नेटवर्क तब तक नहीं रुकेगा जब तक बेरमो क्षेत्र में संचालित लोहा गोदामों पर सख्त कार्रवाई नहीं की जाती। ग्रामीणों के अनुसार, क्षेत्र में एक 0 सिंह नामक व्यक्ति इस अवैध धंधे को संचालित कर रहा है, जिससे चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं।

कथारा क्षेत्र में पिछले कुछ महीनों में कई ट्रांसफार्मरों को क्षतिग्रस्त कर कॉपर कॉयल सहित महंगी धातुएं निकाल ली गई हैं। घटनाओं का पैटर्न, सुरक्षा गार्डों पर हमले और बढ़ती चोरी इस बात का संकेत हैं कि एक संगठित गिरोह लगातार इन वारदातों को अंजाम दे रहा है।

ग्रामीणों तथा सीसीएल कर्मियों ने प्रशासन से मांग की है कि

  • क्षेत्र में बढ़ते आपराधिक घटनाक्रम पर तत्काल रोक लगाई जाए,
  • बेरमो क्षेत्र के लोहा गोदामों की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए,
  • सीसीएल क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए,
  • तथा सुरक्षा गार्डों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment