उपायुक्त ने सेवा का अधिकार सप्ताह के शिविरों का किया औचक निरीक्षण, लाभुकों तक योजनाओं की पहुँच पर दिया जोर

उपायुक्त ने सेवा का अधिकार सप्ताह के शिविरों का किया औचक निरीक्षण, लाभुकों तक योजनाओं की पहुँच पर दिया जोर

Views: 15
0 0
Read Time:2 Minute, 43 Second
उपायुक्त ने सेवा का अधिकार सप्ताह के शिविरों का किया औचक निरीक्षण, लाभुकों तक योजनाओं की पहुँच पर दिया जोर

लातेहार।“आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत चल रहे सेवा का अधिकार सप्ताह के दौरान उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने जिले में आयोजित विभिन्न शिविरों का औचक निरीक्षण किया। इस क्रम में उपायुक्त ने मनिका प्रखंड परिसर में लगे शिविर और बरवाडीह प्रखंड के खुरा पंचायत में आयोजित शिविर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं और विधि-व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने काउंटरों की कार्यप्रणाली, सेवाओं की उपलब्धता, आवेदनों के निष्पादन की स्थिति तथा आमजनों को मिल रही सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर में पहुंचने वाले प्रत्येक ग्रामीण की समस्या का त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।

उपायुक्त ने मौके पर मौजूद ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएँ सुनीं और संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य आमजनों को एक ही स्थान पर कई सरकारी सेवाएँ उपलब्ध कराना है, जिससे उन्हें कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिल सके।

इसके बाद उपायुक्त ने बरवाडीह प्रखंड अंतर्गत केड़ तथा गाड़ी के राजकीयकृत विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्र गाड़ी का भी निरीक्षण किया। यहाँ उन्होंने पठन-पाठन व्यवस्था, छात्र उपस्थिति, साफ-सफाई, मध्यान्ह भोजन एवं आधारभूत सुविधाओं की समीक्षा करते हुए शिक्षा स्तर में निरंतर सुधार के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. चंदन सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

More From Author

सरस्वती विद्या मंदिर में भगवद्गीता प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित,श्रेया राज रही प्रथम

सरस्वती विद्या मंदिर में भगवद्गीता प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित,श्रेया राज रही प्रथम

बाईक से गिरकर महिला घायल।

बाईक से गिरकर महिला घायल।

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

ताजा खबरें

local news

add

Post