Views: 142
0 0
सरस्वती विद्या मंदिर में भगवद्गीता प्रश्नोत्तरी...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

सरस्वती विद्या मंदिर में भगवद्गीता प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित,श्रेया राज रही प्रथम

लातेहार, सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय परिसर स्थित कृष्ण चन्द्र गांधी ऑडिटोरियम में शनिवार कोभगवद्गीता प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 9 तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्ण भागीदारी की। कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ आचार्य ओंकार नाथ सहाय, इस्कॉन मंदिर लातेहार के कथावाचक एवं मुख्य अतिथि रवि प्रभु, तथा प्रश्नकर्ता संतोष…

सरस्वती विद्या मंदिर में भगवद्गीता प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित,श्रेया राज रही प्रथम
Read Time:2 Minute, 3 Second
सरस्वती विद्या मंदिर में भगवद्गीता प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित,श्रेया राज रही प्रथम

लातेहार, सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय परिसर स्थित कृष्ण चन्द्र गांधी ऑडिटोरियम में शनिवार कोभगवद्गीता प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 9 तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्ण भागीदारी की।

कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ आचार्य ओंकार नाथ सहाय, इस्कॉन मंदिर लातेहार के कथावाचक एवं मुख्य अतिथि रवि प्रभु, तथा प्रश्नकर्ता संतोष प्रभु द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर की गई। मुख्य अतिथि श्री रवि प्रभु ने अपने संबोधन में कहा कि विद्या मंदिर संस्कारयुक्त शिक्षा के लिए जाना जाता है और भगवद्गीता जीवन को सही दिशा देने वाला प्रमाणिक ग्रंथ है, जिसे प्रत्येक विद्यार्थी को अवश्य पढ़ना चाहिए।

सरस्वती विद्या मंदिर में भगवद्गीता प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित,श्रेया राज रही प्रथम

प्रतियोगिता में कक्षा 8 (A) की श्रेया राज प्रथम स्थान, कक्षा 6 (B) की आरुषि कुमारी द्वितीय स्थान, तथा कक्षा 6 (B) की दीक्षा सोनी तृतीय स्थान पर रहीं। इसके अलावा पलक (6B), प्रिंस (6A), शक्ति (6A), शशि (6A), नमन (8A), अक्षत (9A) और मोनू (7A) को प्रतिभागिता पुरस्कार प्रदान किए गए।

कार्यक्रम का संचालन श्री ओंकार नाथ सहाय ने किया। आयोजन को सफल बनाने में विवेक जी, रविंदर साहू, सुरेश जी, मधु दादी, उपासना दीदी, राकेश ,धर्मप्रकाश, राधेश्याम, गोपाल एवं सलमान का विशेष सहयोग रहा।

Loading

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports