Views: 249
0 0
पलामू टाइगर रिजर्व में बड़ी कार्रवाई — वन विभाग ने जब्त की भारी मात्रा में अवैध लकड़ी

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

पलामू टाइगर रिजर्व में बड़ी कार्रवाई — वन विभाग ने जब्त की भारी मात्रा में अवैध लकड़ी

पंकज कुमार यादव, गारू (लातेहार):- पलामू टाइगर रिजर्व अंतर्गत बारेसांड वन क्षेत्र के बी.सी.–13 उपबीट के नवाटोली टोला में वन विभाग की टीम ने आज शाम लगभग 3 बजे गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई की। प्रभारी वनपाल परमजीत तिवारी के नेतृत्व में की गई इस छापेमारी में सेमल, बिया, सखूआ और शीशम प्रजाति…

पलामू टाइगर रिजर्व में बड़ी कार्रवाई — वन विभाग ने जब्त की भारी मात्रा में अवैध लकड़ी
Read Time:2 Minute, 9 Second
पलामू टाइगर रिजर्व में बड़ी कार्रवाई — वन विभाग ने जब्त की भारी मात्रा में अवैध लकड़ी


पंकज कुमार यादव,

गारू (लातेहार):- पलामू टाइगर रिजर्व अंतर्गत बारेसांड वन क्षेत्र के बी.सी.–13 उपबीट के नवाटोली टोला में वन विभाग की टीम ने आज शाम लगभग 3 बजे गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई की। प्रभारी वनपाल परमजीत तिवारी के नेतृत्व में की गई इस छापेमारी में सेमल, बिया, सखूआ और शीशम प्रजाति की कुल 170 पीस चिरान लकड़ी जब्त की गई।जब्त लकड़ी सुबेदार लकड़ा और सुबोध खाखा के घरों से बरामद की गई।

जांच में यह बात सामने आई कि लकड़ी की चिराई भर्कू मुंडा द्वारा कराई जाती थी। वन विभाग की टीम अन्य घरों की भी सघन जांच कर रही है।वर्तमान में सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए विभाग की ओर से लगातार छापेमारी अभियान जारी है।इस कार्रवाई में प्रभारी वनपाल परमजीत तिवारी के साथ ट्रैकर विकास प्रसाद, जुएल मिंज, QRT के मुखराज यादव तथा स्थानीय ग्रामीण शामिल थे। वन विभाग, बारेसांड क्षेत्र की टीम पलामू टाइगर रिजर्व क्षेत्र में लगातार सतर्कता और निगरानी बनाए हुए है।

वन विभाग द्वारा की गई इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध लकड़ी कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में ऐसे किसी भी अवैध गतिविधि में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस तरह की घटना दोबारा न हो, इसके लिए वन विभाग का विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Loading

पलामू टाइगर रिजर्व में बड़ी कार्रवाई — वन विभाग ने जब्त की भारी मात्रा में अवैध लकड़ी

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports