Views: 147
0 0
बरहरवा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने दो नाबालिग किशोरियों को...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

बरहरवा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने दो नाबालिग किशोरियों को किया बरामद

बरहरवा: बरहरवा-मालदा रेल मंडल अंतर्गत बरहरवा रेलवे स्टेशन पर गुरुवार की रात आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) ने गश्त के दौरान दो नाबालिग किशोरियों को बरामद किया। आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि रात करीब 9:30 बजे बुकिंग ऑफिस के पास दो किशोरियाँ खड़ी दिखाई दीं। संदेह होने पर जब उनसे पूछताछ की गई तो…

बरहरवा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने दो नाबालिग किशोरियों को किया बरामद
Read Time:1 Minute, 41 Second
बरहरवा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने दो नाबालिग किशोरियों को किया बरामद

बरहरवा: बरहरवा-मालदा रेल मंडल अंतर्गत बरहरवा रेलवे स्टेशन पर गुरुवार की रात आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) ने गश्त के दौरान दो नाबालिग किशोरियों को बरामद किया।

आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि रात करीब 9:30 बजे बुकिंग ऑफिस के पास दो किशोरियाँ खड़ी दिखाई दीं। संदेह होने पर जब उनसे पूछताछ की गई तो दोनों ने बताया कि वे पाकुड़ जिले के पाकुड़िया थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे अपने गांव के ही दो युवकों से प्रेम करती हैं, जो इस समय गाजियाबाद में रहते हैं। दोनों अपने परिवार वालों को बिना बताए उनसे मिलने के लिए घर से निकलकर बरहरवा स्टेशन पहुँची थीं।

इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि दोनों की गतिविधियों को संदिग्ध पाते हुए उन्हें आरपीएफ पोस्ट बरहरवा लाया गया। मामले की सूचना तत्काल उनके परिजनों को दी गई। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दोनों नाबालिगों को बाल संरक्षण संस्था “मंथन बरहरवा” की अनुराधा मंडल को सौंप दिया गया।

इस रेस्क्यू अभियान में आरपीएफ कांस्टेबल अजय कुमार, ए.डी. चौधरी सहित अन्य जवान भी शामिल थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports