सतबरवा से दिनेश यादव की रिपोर्ट
सतबरवा/पलामू:- पलामू जिले के सतबरवा प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र अंतर्गत पोंची पंचायत से एक दर्दनाक घटना सामने आई है।पिता- बाली यादव के पुत्र पंकज कुमार यादव ,उम्र 14 वर्ष, ग्राम- पोंची निवासी जो कि एकेडमिक स्कूल सतबरवा के सप्तम वर्ग का नियमित छात्र था।
बाली यादव ने बताया कि मेरा पुत्र पंकज कुमार यादव को 27 /10/2025 दिन सोमवार शाम के समय लगभग आठ-नौ बजे के बीच से ही घर से लापता था। इस समय हम लोग पंकज कुमार यादव की खोजबीन में जुट गए तब किसी गाँव के बच्चों ने सूचना दिया कि पंकज को रमेश यादव (जीजा)ले गए हैं।उसके बाद फोन के माध्यम से संपर्क करने का प्रयास किया गया,बात होने के बावजूद भी ग्राम- तितलंगी थाना – पिपराटांड़ (पांकी) निवासी रमेश यादव, पिता- धर्मेंद्र यादव ने कोई संतोषजनक बातें नहीं कही। संतोषजनक जवाब नहीं देने पर तुरंत पंचायत के मुखिया गिरवर राम व सतबरवा थाना को सूचना दिया गया।
सूचना पाकर सतबरवा पुलिस सक्रिय होकर मामला को उद्वेदन करने में जुट गई ।पिपराटांड़ थाना के सहयोग से सतबरवा पुलिस ने तितलंगी निवासी रमेश यादव को घर से धर दबोचा। पूछताछ के बाद रमेश यादव ने बताया कि पंकज को नहर में मार कर डाल दिया हैं। तत्पश्चात खोजबीन में लगे तो मृत बच्चा का शव नहर में बह कर कुछ दूरी चला गया था जो कि हलुमाड़ से शव को बरामद कर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया कर रही है।
क्या था मामला?जीजा ने कर दी साले की हत्या
बच्चा के पिता ने बताया कि मेरा भाई की बेटी के साथ तितलंगी निवासी रमेश यादव के साथ शादी हुआ ,जो कि दहेज और गाड़ी को लेकर नहीं रख रहा था उसी समय मैंने बोला था कि मीटिंग करके जो कुछ भी है रफा दफा कीजिए। वही आवेश में आकर बच्चे की जान ले लिया। घटना में रमेश यादव सहित घर वालों ने सम्मिलित होकर करवाएं हैं