Views: 160
0 0
राजमहल में चलंत लोक अदालत का आयोजन, आम जनता को दी गई...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

राजमहल में चलंत लोक अदालत का आयोजन, आम जनता को दी गई विधिक जानकारी

बरहरवा।राजमहल प्रखंड कार्यालय सभागार में बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में चलंत लोक अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घघाटन प्रमुख लक्ष्मी उरांव, सीओ सह प्रभारी बीडीओ मो यूसुफ, राजमहल व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता पीयूष मिश्रा , विकास कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम को संबोधित…

राजमहल में चलंत लोक अदालत का आयोजन, आम जनता को दी गई विधिक जानकारी
Read Time:2 Minute, 22 Second

बरहरवा।राजमहल प्रखंड कार्यालय सभागार में बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में चलंत लोक अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घघाटन प्रमुख लक्ष्मी उरांव, सीओ सह प्रभारी बीडीओ मो यूसुफ, राजमहल व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता पीयूष मिश्रा , विकास कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया।

राजमहल में चलंत लोक अदालत का आयोजन, आम जनता को दी गई विधिक जानकारी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधिवक्ता पीयूष मिश्रा ने आम जन को विधिक जागरूकता के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी, जिसमें उन्होंने बताया कि कानून सबके लिए समान रूप से कार्य करती है, इस प्रकार के कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ये है कि गरीब, अति वंचित परिवार को शोषण से खिलाफ लड़ने के लिए मुफ्त में कानूनी सलाह दी जाती है।

इसलिए अपने अधिकार के लिए डरे नहीं उससे लड़े। वही अधिवक्ता विकास कुमार ने यहां के स्थानीय समस्या जैसे भूमि विवाद पर विशेष ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि जमीन का खरीद बिक्री पर सरकार की नजर रहती है , अधिक ट्रांजेक्शन होने पर इनकम टैक्स विभाग के माध्यम से नोटिस जारी की जा सकती है। उसके बाद कानून के दायरे में आ कर कार्यवाही की जाएगी, इसलिए कानूनी रूप से इस पर ध्यान दे, जिससे भविष्य में कोई परेशानी नहीं हो।

साथ ही साइबर क्राइम के संबंध में भी जानकारी दिया गया।


मौके पर पंचायत राज पदाधिकारी सुर्यनारायण चौधरी, प्रखंड समन्वयक अभिजीत कुमार, बीपीओ गगन बापू, मो शाहजहां अंसारी, दिनेश कुमार, शादीकुल इस्लाम,आदि अन्य उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports