कोटालपोखर।
पतना प्रखंड के सभागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तहत जागरूकता कार्यक्रम शुक्रवार को हुआ। उद्घाटन एडवोकेट दीपेश आनंद, पीएलवी जयकांत कुमार, बीडीओ कुमार देवेश द्विवेदी व अन्य ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस क्रम में एडवोकेट दीपेश आनंद ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को बताया। उन्होंने लोगों को बताया कि कार्यक्रम समाज के कमजोर वर्गों के लोगों को मुक्त कानूनी सहायता दिलाने व अपने अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि समाज के कमजोर वर्गों के लोगों को हर हाल में कानूनी सहायता के साथ न्याय दिलाना है।
साथ ही विभिन्न प्रकार के आवश्यक कानूनी जानकारी भी दी गई। मौके पर प्रखंड समन्वयक मनीष रंजन, सीआई साहेबराम मुर्मू, मनरेगा बीपीओ मनीष कुमार, महिला पर्यवेक्षिका फुलकुमारी, जयशंकर मिश्रा व अन्य थे।