उधवा।तीनपहाड़ मुख्य बाजार के फहीम टेलर के समीप बुधवार की रात्री रज़ा-ए-मुस्तफा कमिटी गोशिया जामा मस्जिद की और से ग्यारहवी शरीफ के मौके पर गोशुल वरा कांफ्रेंस (जलसा) का आयोजन किया गया था जो कि देर रात समाप्त हुआ।जलसा में उड़ीसा के मुफ़्ती जियाउद्दीन, कोलकाता के मुकरीर दाऊद अहमद फैजी, यूपी के कानपुर से सेफ रज़ा कानपुरी शामिल हुए।
वही मुफ़्ती जियाउद्दीन ने अपने तकरीर में लोगो से नमाज़ और नेकी की रास्ते पर चलने की बात कहते हुए पीरो के पीर गोशे आज़म अब्दुल कादिर जिलानी के बारे में विस्तार से बताया और लोगो से उनके नक्से कदम पर चलने की आह्वान किया।वही सेफ रज़ा कानपुरी ने अपने नात शरीफ से लोगो को झुमाते हुए शमा बांधा।जलसा में काफी भीड़ भाड़ देखने को मिली जलसा समाप्ति के बाद तबर्रुख के तौर पर खीचड़ा व मिठाई का वितरण किया गया।
इस दौरान नूरी जामा मस्जिद के मौलाना कारी बदरे जमाल, मौलाना नफिल, शरीक रज़ा, गोशिया जामा मस्जिद के मौलाना दाऊद अशरफी, नोशाद आलम सहित अन्य मोजूद थे।वही इसको सफल बनाने में रज़ाए मुस्तफा कमिटी के लोगो का योगदान सराहनीय रहा।