बरहरवा। गांधी जयंती के मौके पर शहर के गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी के प्रतिमा पर एसडीओ सदानंद महतो, नगर प्रशासक आदि नपं पदाधिकारी गण, एवं अन्य लोगों ने माल्यार्पण कर महात्मा गांधी जी को नमन किया।
मॉडल कॉलेज में महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, जय जवान जय किसान के नारे के प्रणेता स्वर्गीय लालबहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। मौके पर स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के अंतिम दिन से जोड़ते हुए प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह के मार्गदर्शन में कॉलेज परिसर में दो वृक्ष लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और परिसर को स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प लिया।प्राचार्य डॉ. सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी का सदैव ऋणी रहेगा। गांधीजी ने स्वदेशी, सत्य और स्वच्छता का जो संदेश दिया, वही हमारे जीवन को सार्थक और राष्ट्र को मजबूत बनाने का मार्ग है। आज देश उनके सपनों की ओर अग्रसर है और उनकी प्रेरणा से जन-जन में स्वच्छता और आत्मनिर्भरता की चेतना जागृत हो रही है।