घाटशिला :कोल्हान पत्रकार एकता मंच का एक प्रतिनिधिमंडल पत्रकार साहिल अंसारी के साथ पूर्व में घटित घटना पर संज्ञान लेते हुए मामले की वास्तविकता जानने के लिए घाटशिला पहुंचा। यहां स्थानीय पत्रकारों से वस्तु स्थिति की जानकारी प्राप्त कर मंच के महासचिव सुनील पांडे के नेतृत्व में घाटशिला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में साहिल अंसारी के साथ गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देनेवाले शख्स के खिलाफ त्वरित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई।
इस दौरान कोल्हान पत्रकार एकता मंच के महासचिव सुनील पांडे ने कहा कि मंच पत्रकार साहिल अंसारी के साथ कंधे से कंधा मिलकर खड़ा है। इस मामले में यदि समुचित कार्रवाई नहीं हुई तो कोल्हान पत्रकार एकता मंच आंदोलन का रास्ता अख्तियार करने के लिए बाध्य होगी।
वहीं पत्रकार साहिल अंसारी ने अपनी आप बीती बताते हुए कहा कि इस मामले को लेकर उन्होंने डीसी-एसएसपी से शिकायत की है तथा जानमाल की रक्षा की गुहार लगाई है।
मौके पर पत्रकार एकता मंच के कोल्हान उपाध्यक्ष कमलेश सिंह,प्रभारी दशरथ प्रधान, कोल्हान प्रवक्ता रविकांत गोप, आई टी प्रभारी दीपक महतो, संरक्षक गोविंदा पति, आरिफ, जफर ईमाम, मनीष कुमार, शिवरंजन मुखर्जी, रौनी रॉय, सुलेमान सिद्दकी, शेख सोहेल, बातिका महतो, मोहम्मद साहिल अंसारी, मनोरंजन महतो, मोहम्मद मुजेर,रवि बारीक, विश्वजीत सिंह, विश्वजीत महतो, शुभम राणा आदि मौजूद थे।