Read Time:1 Minute, 18 Second
अनुज तिवारी की रिपोर्ट,
सतबरवा। सतबरवा प्रखंड के औरंगा नदी बालू घाट से अवैध रूप से बालू उठाव कर पोंची मुख्य मार्ग से गुजर रहे एक महिंद्रा ट्रैक्टर को प्रशासन ने जब्त कर लिया।
जानकारी के अनुसार, सतबरवा प्रखंड विकास पदाधिकारी कृष्ण मुरारी तिर्की ने तत्परता दिखाते हुए एनएच-39 पोंची से गुजर रहे बालू लदे ट्रैक्टर को पकड़ा। बताया जा रहा है कि जब्त ट्रैक्टर समाजसेवी आशीष सिन्हा का है।
इस पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि समाजसेवी वह होते हैं जो समाज के दुख-सुख में साथ खड़े होकर लोगों के लिए प्रेरणा का कार्य करते हैं। ऐसे में यदि कोई समाजसेवी अवैध धंधे में शामिल होता है, तो यह न केवल अशोभनीय है बल्कि समाज को गलत दिशा दिखाने का भी कार्य है।
अधिकारी ने बताया कि जब्त ट्रैक्टर को आगे की कार्रवाई हेतु भेज दिया गया है।