बरहेट l झामुमो केंद्रीय सचिव सह विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा शनिवार को प्रखंड कार्यालय बरहेट पहुंचे , जहां कार्यकर्ता द्वारा जोरदार स्वागत किया गया l
तत्पश्चात स्वर्गीय शिबू सोरेन के तस्वीर पर विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा, झामुमो युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष संजय गोस्वामी,सांसद प्रतिनिधि संजीव सामु हेम्ब्रम,छवि हेंब्रम, बर्नार्ड मरांडी, सचिव मुजीबुर रहमान, बीडीओ अंशु कुमार पांडे,थाना प्रभारी पवन कुमार द्वारा बारी बारी से पुष्प अर्पित कर नमन किया l
इस दौरान केंद्रीय सचिव सह विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा ने कहा आदिवासी ,पिछड़ा समाज के मसीहा थे l इस दौरान ग्रामीणों की समस्या से भी रूबरू हुए मौके पर प्रखंड अध्यक्ष बर्नार्ड मरांडी, सचिव मुजिबुर रहमान, उपाध्यक्ष लखीराम हेंब्रम, संगठन सचिव छवि हेम्ब्रम,मो अली , लड्डू भगत,समदा सोरेन, सहित अन्य मौजूद थे l