लातेहार:अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय संजय कुमार दुबे की अदालत ने दहेज हत्याकांड के तीन आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाया है।सत्र वाद 34/21 अभियोजन के अनुसार हेरहंज ग्राम निवासी मुकेश गुप्ता पर दहेज के लिए अपनी पत्नी अंजू देवी की हत्या गत 31 मार्च 20 को करने का आरोप था।
अभियोजन पक्ष की ओर से कुल 12गवाहों को अदालत में पेश किया गया, जबकि बचाव पक्ष की ओर से कुल दो गवाहों को पेश किया। प्राथमिकी के अनुसार अंजू देवी की शादी 28 अप्रैल 2018 को हेरहंज ग्राम निवासी मुकेश गुप्ता के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही आठ लाख रुपए नगद एवं चारपहिया की मांग ससुराल वालों के द्वारा किया जा रहा था।
अदालत में दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के उपरांत दहेज लोलुप पति मुकेश गुप्ता, ससुर शंभू प्रसाद गुप्ता एवं सास गायत्री देवी को भादवि की धारा 304 बी ,34 के तहत आजीवन कारावास की सजा सुनाया है।