
जमशेदपुर : देश और दुनिया में मशहूर खान सर एक बार फिर आज रक्षाबंधन पर चर्चा में हैं। रक्षाबंधन पर लगभग 15 हजार से ज्यादा बहनों ने उनके कलाई पर राखियां बांधी। गौरतलब हो कि खान सर इस उत्सव को उत्साह के साथ मनाते हैं।
उन्होंने कहा कि राखी नहीं जिम्मेदारी है। कलयुग में आज जब कोई किसी पर भरोसा नहीं कर सकता है ऐसे में इतनी संख्या में बहनें मेरे कलाई पर राखी बांधी है यह मेरा लिए सौभाग्य की बात है। मैं बहुत भाग्यशाली हूं। इस मौके पर उन्होंने बहनों के खाने पीने के लिए खास इंतजाम कर रखा था।
राखी बांधने के लिए होड़ मची थी। खान सर के कलाई पर इतनी अधिक संख्या में राखियां बांधी गई कि उनका हाथ सूज गया था। उन्होंने इस अवसर पर ऑनलाइन क्लास की इच्छुक लड़कियों को महज 99 रुपये में सुविधा देने की घोषणा भी की। सचमुच यह तोहफा नौकरी की तैयारियों में जुटी बहनों के लिए संजीवनी का काम करेगा।