बरहरवा।एन्क्वास की सेंट्रल टीम ने शुक्रवार को सीएचसी के अर्न्तगत आयुष्मान आरोग्य केन्द्र बरमसिया बोरियो में मरीजों को दी जाने वाली चिकित्सीय एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का वर्चुवल ऑनलाइन मूल्यांकन किया। टीम ने केन्द्र में पदस्थापित सीएचओ मालोती हांसदा से ऑन लाईन आयुष्मान केन्द्र के ओपीडी, वेस्ट मैनेजमेंट, औषधि वितरण केन्द्र, केन्द्र के चारोओर लगाए गए बागवानी, पेयजल सुविधा, साफ-सफाई, योगा स्थल, स्वच्छता, शिकायत पेटी, टेली मेडिसिन, ओपीडी समय-सारिणी, ड्रेसिंग कक्ष सहित 26-27 विंदुओं का मूल्यांकन किया। मूल्यांकन में खरा उतरने पर आयुष्मान केन्द्र को एक लाख रूपए का पुरस्कार मिलेगा। इस मौके पर सीएचसी प्रभारी डॉ. पंकज कुमार, बीपीएम विष्णु भगत, डीपीएम हेना वर्णवाल, केन्द्र की सीएचओ मालोती हांसदा, पोआल की सीएचओ वर्तिला तिर्की, रानी बथान की सीएचओ सुमित्रा गुडिया, रवि आनंद कुजुर, मोहन सिंह जाटव, कोर्नुलियस सोरेन के अलावे बोरियो एवं मंडरो के साहिया, सीएचओ आदि थे।