जमशेदपुर :-भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की 68 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा जमशेदपुर के तत्वावधान में साकची स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्या अर्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने का कार्यक्रम आयोजित की गई।
सभी लोग भाजपा जिला कार्यालय से जुलूस के रूप में पुराना कोर्ट के समीप स्थित आंबेडकर जी प्रतिमा पर माल्यार्पण किये।
इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा , भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष परेश मुखी, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार ,वरिष्ठ नेता देवेंद्र सिंह,भाजपा जिला उपाध्यक्ष बबुआ सिंह ,भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षा श्रीमती नीलू मछुआ , युवा मोर्चा अध्यक्ष नीतीश कुमार, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष सागर राय, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मनजीत गिल ,
प्रशांत पोद्दार, युवराज सिंह,विनोद सिंह,सूरज सिंह,गोपाल राम,हरिराम यादव,अजय गुप्ता,भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के उपाध्यक्ष राकेश मुखी, अजय रजक, दिलीप पासवान,महामंत्री पी.के करुवा,मंत्री सतीश मुखी,चंदन भारती, कोषाध्यक्ष सजल ,काजू सांडिल,मुजीम मुखी, बबलू मुखी,राजा राम,सुदर्शन दास, बबलू करूवा, रेणुका कालिंदी, पुरण मुखी, शिवम दास , संजय रजक आदि उपस्थित थे।