अनुज तिवारी की रिपोर्ट,
इंडिया गठबंधन कांग्रेस प्रत्याशी के एन त्रिपाठी ने क्षेत्र भ्रमण पर निकले वही क्षेत्र भ्रमण के दौरान अस्पताल की लचर व्यवस्था पर बात करते हुए कहा जिस प्रकार मनुष्य अपनी भाग्य विधाता स्वयं होता है उसी प्रकार जनता की बदहाली का कारण जनता द्वारा लिए हुए गलत निर्णय होते हैं इसलिए आप सभी देव तुल्य माताएं बहनें, भाई बंधु बहकावे में न आएं और एक कर्मठ,योग्य एवं जुझारू जो आपके सुख दुख में साथ दे जो शिक्षा स्वास्थ्य चिकित्सा की बेहतर सेवा की बात करता हो इस लड़ाई को लड़कर अपने क्षेत्र में यह सुविधाएं क्षेत्र वासियों को दिला सके ऐसे विधायक चुनें।
ओर अंत में यह अपील की उन्होंने की आने वाले तेरह तारीख को क्रम संख्या तीन हांथ छाप पर मुहर लगाएं और मुझे आशीर्वाद देकर मजबूती के साथ विधान सभा में भेजने का कार्य कीजिए मैं के एन त्रिपाठी निष्ठा पूर्वक जाती धर्म से ऊपर उठकर आप सभी की कार्यों का निर्वहन करूंगा।