मनिका:- लातेहार सुबे में पहले चरण के चुनाव के लिए महुआडांड़ में नामांकन का दौर चल रहा है l
चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी अपने-अपने हिसाब से मुहूर्त के अनुसार नामांकन करने महुआडांड पहुंच रहे हैं l मनिका विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों का नामांकन महुआडांड़ अनुमंडल कार्यालय में हो रहा है l
सभी प्रत्याशी पूरे दमखम के साथ समर्थकों को लेकर अपनी जोरदार उपस्थित दर्ज कराते हुए अपनी राजनीतिक हैसियत व क्षेत्र में मतदाताओं के बीच अपनी पहुंच व पकड़ का जोरदार प्रदर्शन नामांकन के दौरान कर रहे हैं l
गुरुवार को मनिका विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी रामचंद्र सिंह के नामांकन में, हजारों समर्थको के साथ नामांकन करने महुआडांड़ पहुंचे l गाड़ियों के काफिले के बीच रामचंद्र सिंह जिंदाबाद के नारे लगाते हुए उनके समर्थक नामांकन करने महुआडांड़ पहुंचे l उनके कार्यकर्ताओं में एक अलग किस्म का उत्साह दिख रहा था l
नामांकन में हजारों समर्थको के साथ अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर पर्चा दाखिल किए l कांग्रेस नेता दरोगी प्रसाद यादव ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी रामचंद्र सिंह को सभी जाति, बिरादरी के लोगों का भरपूर समर्थन व सहयोग मिल रहा है जिससे उनकी चुनावी राह आसान दिख रही है l
वहीं कांग्रेसी नेता के कई दिग्गज नेताओं ने शामिल नजर दिखे गए पूरे महुआडाड़ में नामांकन के दौरान कांग्रेस की कार्यकर्ता की इतनी भीड़ लगी हुई थी की देख कर लोग अचमभव हो गए पूरे जोश क्रॉस के साथ रामचंद्र सिंह जिंदाबाद की नारा लगाते हुए युवा कार्यकर्ता से लेकर कांग्रेसी नेता का भिड़ लगी हुई थी।
उन्होंने नामांकन में शामिल लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज कांग्रेस प्रत्याशी रामचंद्र सिंह की नामांकन रैली में समर्थको ने शामिल होकर एक लंबी लकीर पहचान खींच दी है l