वर्चस्व दिखाने को लेकर पलामू में दो लोगों को चाकू से गला काटकर किया हत्या:जांच में जुटी पुलिस

वर्चस्व दिखाने को लेकर पलामू में दो लोगों को चाकू से गला काटकर किया हत्या:जांच में जुटी पुलिस
Views: 531
0 0
Read Time:2 Minute, 6 Second
वर्चस्व दिखाने को लेकर पलामू में दो लोगों को चाकू से गला काटकर किया हत्या:जांच में जुटी पुलिस

पलामू संवाददाता,

पलामू:-चैनपुर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह आपसी अपना वर्चस्व दिखाने को लेकर चाकू से दो लोगों की गला काट कर हत्या कर दी गई.इधर पुलिस को जानकारी मिलने पर घटना स्थल पर पहुंची और जांच में जुट गईं हैं.प्राप्त जानकारी के अनुसार चैनपुर थाना क्षेत्र स्थित सेमरटांड़ निवासी राजेश साह आज सुबह कोयल नदी क्षेत्र में गये थे. इसी क्रम में घात लगाये बैठे अपराधियों ने राजेश पर चाकुओं से हमला कर दिया और उसका गला रेत दिया.राजेश की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं आरोपियों ने उनके दोस्त सुजीत भुइयां को सेमरटांड़ से 800 मीटर दूर शहर थाना क्षेत्र स्थित नवाटोली के नदी किनारे गला रेतकर हत्या कर दी. दोनो युवक चैनपुर थाना क्षेत्र के सेमरटांड़ के रहने वाले थे. जानकारी के अनुसार साल 2019 में बालू उठाव को लेकर राजेश साह और राम और शमा चौधरी के बीच आपसी विवाद हुआ था. 2020 में राजेश शाह ने राम चौधरी को गोली मारी थी.

उसके बाद से ही दोनों गुटों के बीच जंग छिड़ गयी. और आज आपसी वर्चस्व दिखाने के लेकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया. चैनपुर थाना प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि दोनों गुटोे के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था. इसी विवाद को लेकर हत्या हुई है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

Loading

वर्चस्व दिखाने को लेकर पलामू में दो लोगों को चाकू से गला काटकर किया हत्या:जांच में जुटी पुलिस

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment