मनिका:-सिंजो शिव मंदिर में माता रानी का दरबार सज धज कर तैयार हो गई है नवरात्र के संध्या आरती में प्रतिदिन हजारों की संख्या में भक्त आरती में भाग लेते हुए देखे जा रहे हैं .आरती के बाद प्रसाद वितरण के लिए भक्त अपना-अपना प्रतिदिन नाम अंकित करवा रहे हैं .अमर पूजा समिती के दुर्गा पूजा अध्यक्ष बच्चन कुमार यादव ने बताया कि मां दुर्गा का पूजा पाठ के लिए पुरोहित के रूप में अखिलेश मिश्रा के द्वारा पूजन कार्य की जा रही है उन्होंने कहे की नवरात्र के बाद अमर पूजा समिति के बैनर तले दशहरा पूजा के उपलक्ष में सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा.
सिंजो शिव मंदिर में हो रहे नवरात्र पूजा के उपलक्ष में संध्या आरती में हजारों की संख्या में माता बहने एवं भक्त उपस्थित होकर माता रानी का आरती में भाग ले रहे हैं इन दिनो नवरात्र के अवसर पर पूरे मनिका प्रखंड क्षेत्र भक्ति मय देखा जा रहा है.
मौके पर राजीव रंजन प्रसाद साहू वीरेंद्र कुमार यादव कमलेश प्रजापति शिवानंद यादव अंकित राज उर्फ गोलू समेत कई लोग उपस्थित थे