- कई प्रकार की बीमारी उत्पन्न हो रही है
आकाश कुमार
चंदवा:- पूर्वी स्थित अंबेडकर नगर मोहल्ला बना गंदगी का भंडार आए दिन स्थानियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है स्थानीय निवासी और आजसू प्रखंड अध्यक्ष विवेक कुमार दुबे ने कहा की हर वर्ष वर्षा के मौसम में जल भराव की समस्या उत्पन्न होती है मोहल्ले में पानी निकासी का कहीं भी साधन नहीं है एक जल मीनार है जिसका पानी भी रोड में ही बहता है।
जिस कारण कई प्रकार की बीमारी उत्पन्न हो रही है लोग डायरिया मलेरिया और अन्य बीमारियों से परेशान है यहां पर बी आर सी भी है और कई गाने मान्य लोग भी इस रास्ते से पर होते हैं पर किसी को इसकी सोच नहीं हुई स्थानीय निवासी नवनीत कुमार से बात करने पर बताया गया कि यह समस्या कई वर्षों से है और समस्या का कारण जल निकासी न होना और कई वर्षों से पीसीसी पद का निर्माण और मरम्मत न होना स्थानीय लोगों ने प्रखंड प्रशासन से आगरा किया है कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान किया जाए