Read Time:1 Minute, 19 Second
जमशेदपुर :- 15 को पीएम आएंगे जमशेदपुर। ऐसे में तैयारी युद्ध स्तर पर जारी है। सभा स्थल गोपाल मैदान से लेकर टीएमएच अस्पताल रोड़ व सोनारी एयरपोर्ट तक एवं टाटानगर स्टेशन तक रंग रोगन का कार्य जारी है। पीएम समेत वीवीआईपी को अपना जमशेदपुर हराभरा लगे इसके लिए घास के अस्थाई पैड लगाएं जा रहे हैं।
एक पाठक ने वीडियो प्रेषित कर न्यूज अप्रैजल को बताया कि पीएम के आगमन को लेकर साफ – सफाई , रंगाई पुताई एवं हरियाली छाई रहे इसमें कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जा रही है। सड़क के किनारे घास के पैड बिछाएं जाने को लेकर चर्चा जोरों पर है।
वहीं लोग यह भी कह रहे हैं कि शहर से पूर्व जेम्को से गोविंदपुर तक सड़क नरक बन चुका है। सड़क पर फ्लाई ऐश,धूल मिट्टी तथा सड़क पर जगह – जगह जल जमाव, दोपहिया वाहन चालकों, आटो चालकों समेत राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है।
About Post Author
NEWS APPRAISAL
It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,