महिलाओं की सुरक्षा के लिए झारखंड पुलिस ने 'मेक माई सिटी सेफ'की शुरू

महिलाओं की सुरक्षा के लिए झारखंड पुलिस ने ‘मेक माई सिटी सेफ’की शुरू

Views: 158
0 0
Read Time:2 Minute, 36 Second
महिलाओं की सुरक्षा के लिए झारखंड पुलिस ने 'मेक माई सिटी सेफ'की शुरू

रामगढ़ : रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा है कि किसी भी क्षेत्र में महिलाओं के साथ कुछ गलत हो रहा है या कोई इलाका उनके लिए असुरक्षित है तो झारखंड पुलिस की वेबसाइट पर लॉग इन कर जानकारी दें

महिलाओं की सुरक्षा के लिए झारखंड पुलिस ने ‘मेक माई सिटी सेफ’ शुरू की है. इसको लेकर रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा है कि किसी भी क्षेत्र में महिलाओं के साथ कुछ गलत हो रहा है या कोई इलाका उनके लिए असुरक्षित है तो झारखंड पुलिस की वेबसाइट पर लॉग इन कर कुछ जानकारी देनी है.

पुलिस उस पर त्वरित कार्रवाई करेगी. जानकारी देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा. अजय कुमार ने बताया कि जानकारी देने के लिए झारखंड पुलिस की वेबसाइट jhpolice.gov.in पर लॉग इन करना है. इसके बाद Initiatives में जाकर Make My City Safe पर क्लिक करते ही एक विंडो खुलेगा, जिसमें कुछ जानकारियां देनी है.

रामगढ़ एसपी ने बताया कि विंडो खुलने के बाद उसमें जानकारी देने वाला का नाम, उसके मोबाइल नंबर, जिला, जेंडर, ईमेल आईडी और पता डालना होगा. इस जानकारी को झारखंड पुलिस किसी के साथ साझा नहीं करेगी. ये जानकारी इसलिए मांगी गयी है, ताकि इस सुविधा का कोई दुरुपयोग न करे.

इसके बाद उस जगह के बारे में जानकारी देनी है जो महिलाओं के लिए असुरक्षित है. आपको बताना होगा कि वहां क्या परेशानी आ रही है. इसके बाद जानकारी सबमिट कर देना है. सूचना मिलने के बाद झारखंड पुलिस मुख्यालय से उक्त जानकारी संबंधित जिले को कार्रवाई के लिए दी जायेगी.

रामगढ़ पुलिस ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा है कि आपातकालीन सहायता के लिए डायल 112 पर कॉल करें. पुलिस तुरंत पहुंचकर आपकी समस्या का समाधान करेगी.

Loading

महिलाओं की सुरक्षा के लिए झारखंड पुलिस ने 'मेक माई सिटी सेफ'की शुरू

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

More From Author

धनबाद दौरे पर केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे पहुंचे

धनबाद दौरे पर केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे पहुंचे

तीन दिवसीय मैराथन दौड़ को लेकर किया गया बैठक का आयोजन

तीन दिवसीय मैराथन दौड़ को लेकर किया गया बैठक का आयोजन

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
administrator

Web Stories

ताजा खबरें

local news

add

Post