लातेहार:- झारखण्ड राज्य बाल संरक्षण संस्था, झारखण्ड तथा उपायुक्त के निर्देशानुसार में शनिवार को नामित नोडल पदाधिकारी जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अल्का हेंब्रम की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया।
इस जनसुनवाई में ज्यूरी सदस्य के रूप में पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, श्रम अधीक्षक लातेहार, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला शिक्षा पदाधिकारी, एवं नगर प्रशासक लातेहार उपस्थित थे।
जनसुनवाई में सामाजिक अंकेक्षण इकाई के डी. आर. पी. प्रवीण कुमार कर्ण के द्वारा जिला बाल संरक्षण इकाई, बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड, बाल देखभाल संस्थान रोज, एवं चाइल्डलाइन मे सामाजिक अंकेक्षण के दौरान पाए गए प्रतिवेदन को ज्यूरी सदस्य के सामने प्रस्तुत किया गया। ज्यूरी सदस्यों ने निर्णय लिया कि प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर जो कमिया है उनमें गुणात्मक सुधार कर विभाग को प्रतिवेदन किया जाएगा। इस बैठक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, लातेहार, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी, लातेहार, सदस्य किशोर न्याय बोर्ड, सदस्य बाल कल्याण समिति, जिला बाल संरक्षण इकाई के सभी कर्मी, चाइल्डलाइन, रोज बाल गृह के प्रतिनिधि उपस्थित थे।