- कृषि,स्वास्थ्य,शिक्षा समेत प्रत्येक क्षेत्र में चहुंमुखी विकास करने की कही बात
- पलायन रोकने के लिए बनेगी कार्य योजना,हर हाथ को मिलेगा काम
- जो विकास उपायुक्त के पद पर रहते नहीं कर पाया उसे करूंगा पूरा……राजीव कुमार,पूर्व उपायुक्त,लातेहार
लातेहार :- पूर्व उपायुक्त सह चतरा संसदीय क्षेत्र के भावी निर्दलीय प्रत्याशी राजीव कुमार सोमवार को लातेहार में प्रेसवार्ता की। श्री कुमार ने कहा कि चतरा संसदीय क्षेत्र अति पिछड़ा क्षेत्र है एव रोजगार को लेकर पलायन इसकी पहचान बन गयी है। उन्होंने कहा कि कृषि,स्वास्थ्य,शिक्षा समेत सभी क्षेत्रों में चहुंमुखी विकास करना एवं हर हाथ को काम दे पलायन को रोकना मेरी प्राथकिकता होगाी। प्रेसवार्ता में बताया कि जब में लातेहार जिले का उपायुक्त था तो उस समय जिले के अतिसुदूरवर्ती क्षेत्रों गया था एवं विकास की हकीकत से काकिब हूं । उन्होंने बताया कि जिले में सिंचाई,शिक्षा,स्वास्थ्य,सड़क समेत अन्य क्षेत्रों में विकास कार्य करने का कार्य किया था,लेकिन इसके बावजूद भी जिला विकास से कोसो दूर है, जो कार्य उस वक्त नहीं कर पाया उसे पूरा करने की सोच को लेकर ही चतरा संसदीय क्षेत्र से आगामी लोकसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्यासी बन रहा हूं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के भ्रमण के दौरान आमजनों का अपार स्नेह,प्यार एवं आर्शीवाद मिल रहा है।