संवाददाता
मनिका/लातेहार :-मनिका थाना प्रभारी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को अहले सुबह में मनिका प्रखंड के बंदुआ मोड़ के पास से मनिका पुलिस ने अवैध कोयला से लदा एक ट्रक को जब्त कर लिया तथा ट्रक चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।इस बाबत मनिका थाना प्रभारी जे पी शर्मा ने बताया की उन्हे गुप्त सूचना मिली थी कि अवैध कोयला से लदा ट्रक अहले सुबह बंदूआ की ओर जा रही है जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए उक्त ट्रक को बांदुआ मोड़ के पास पकड़ लिया गया तथा ट्रक चालक सुभाष खतावार से पूछताछ के उसे जेल भेज दिया गया। ट्रक चालक सुभाष खरवार ने पूछताछ में पुलिस को बताया की उक्त कोयला से लदा ट्रक का मालिक अभय कुमार सिंह है तथा उक्त कोयला को पल्हेया निवासी लल्लू यादव के ईंट भट्ठा में गिराया जाना था। चालक से मिली जानकारी के बाद ईंट भट्ठा मालिक लल्लू यादव और ट्रक मालिक अभय कुमार सिंह के विरुद्ध मनिका थाना में मामला दर्ज कर पुलिस उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में लग गई। उधर कोयला लदा ट्रक के पकड़े जाने की जानकारी के बाद से भट्ठा मालिक लल्लू यादव और ट्रक मालिक अभय कुमार सिंह फरार बताए जा रहे। थाना प्रभारी जे पी शर्मा ने बताया की गैर कानूनी तरीके से अवैध कारोबार करने वाले तथा असामाजिक कार्यों में लिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।