Views: 168
0 0
गढ़वा: सुखबाना गांव में एसडीएम ने जन चौपाल लगाकर सुनी...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

गढ़वा: सुखबाना गांव में एसडीएम ने जन चौपाल लगाकर सुनी समस्याएं,भूमि विवाद सुलझाने को राजस्व कैंप के निर्देश

*कल्याणकारी योजनाओं की स्थिति जानी, अधीनस्थों को दिए निर्देश अनूप कुमार गुप्ता, गढ़वा। सदर एसडीएम संजय कुमार ने नवादा पंचायत अंतर्गत सुखबाना गांव के वार्ड 14 में रविवार को जन चौपाल लगाई। चौपाल में पहुंचे स्थानीय लोगों से विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान योजना, खाद्य सुरक्षा योजना, मैया सम्मान योजना, नल जल…

गढ़वा: सुखबाना गांव में एसडीएम ने जन चौपाल लगाकर सुनी समस्याएं,भूमि विवाद सुलझाने को राजस्व कैंप के निर्देश
Read Time:4 Minute, 8 Second
गढ़वा: सुखबाना गांव में एसडीएम ने जन चौपाल लगाकर सुनी समस्याएं,भूमि विवाद सुलझाने को राजस्व कैंप के निर्देश

*कल्याणकारी योजनाओं की स्थिति जानी, अधीनस्थों को दिए निर्देश

अनूप कुमार गुप्ता,

गढ़वा। सदर एसडीएम संजय कुमार ने नवादा पंचायत अंतर्गत सुखबाना गांव के वार्ड 14 में रविवार को जन चौपाल लगाई। चौपाल में पहुंचे स्थानीय लोगों से विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान योजना, खाद्य सुरक्षा योजना, मैया सम्मान योजना, नल जल योजना आदि की धरातलीय स्थिति के बारे में जाना। साथ ही, लोगों से उनकी समस्याओं एवं सुझावों को भी विस्तार से सुना।
मौके पर मुखिया प्रतिनिधि सुरेंद्र यादव और वार्ड सदस्य सीमा देवी ने बताया कि इस क्षेत्र में भू राजस्व संबंधित ऐसे कई मामले हैं, जिन पर प्रशासन को अविलंब ध्यान देने की आवश्यकता है। जब एसडीएम ने विस्तार से नागरिकों से पूछा तब ज्ञात हुआ कि इस वार्ड में 70-80 घर ऐसे हैं, जिनकी भूमि का नामांतरण नहीं हो पा रहा है। इन लोगों ने संजय कुमार को बताया कि वे लोग यहां पर कई दशकों से रह रहे हैं। उनके पास केवाला या शपथ पत्र से खरीदी हुई जमीन है, किंतु दाखिल करेज नहीं हो पाने के कारण उनका नाम पंजी टू में दर्ज नहीं है। ऐसे में उन्हें डर है कि कहीं इस कमी का फायदा उठाकर भू माफिया लोग उनकी जमीन ना हड़प लें।
ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि शहर की परिधि में स्थित होने और शहरीकरण बढ़ने से इस गांव की जमीन बहुत महंगी हो गई है। इसलिए जमीन माफियाओं की नजर अक्सर इस गांव पर रहती है। बताया कि यहां पर अक्सर भूमि विवादों के चलते झगड़े भी होते रहते हैं। दो साल पूर्व यहां भूमि विवाद को लेकर हत्या भी हो चुकी है। ऐसे में इस गांव के भू राजस्व संबंधी मामलों को दुरुस्त करने की जरूरत ग्रामीणों ने बताई।

ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के उपरांत एसडीएम ने सदर अंचल अधिकारी सफी अलम को दूरभाष पर ही निर्देश दिया कि वे इस गांव में एक-दो दिन का समय देकर भू राजस्व संबंधी मामलों को लेकर एक राजस्व कैंप लगवाएं, जिसमें दाखिल-खारिज, ऑनलाइन प्रविष्टि, लगान निर्धारण, एलपीसी आदि के अलावा भूमि विवादों से जुड़े अन्य मुद्दों को लेकर लोगों की शिकायतों और समस्याओं को सुनते हुए नियमानुसार कार्रवाई करें।
नवादा पंचायत की मुखिया आशा देवी और ग्रामीणों सुरेंद्र यादव, राहुल पासवान, दशरथ विश्वकर्मा, विनोद राम, दिनेश पासवान, वीरेंद्र कुमार, उषा देवी, कलावती देवी, ललिता चंद्रवंशी, शोभा देवी, सरिता देवी आदि ने मिलकर एसडीएम को गांव की समस्याओं से जुड़ा एक मांग पत्र भी सौंपा। उन्होंने गांव में भूमाफियाओं से जुड़े मुद्दों को इंगित किया।

इस पर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने सभी को आश्वस्त किया कि गांव की विधि व्यवस्था और भू राजस्व प्रबंधन को लेकर वे लोग निश्चिंत रहें। किसी को कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports