Local newsLATEHAR
अमवाटिकर से लाभर तक सड़क निर्माण मे भारी अनियमितता, जिप सदस्य को दिया मांग पत्र


बरवाडीह (लातेहार) :- बरवाडीह प्रखंड के सुदूरवर्ति क्षेत्र चंगरू पंचायत मे प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत अमवाटिकार से लाभर तक हो सड़क निर्माण मे भारी अनियमितता को देखते हुए दर्जनों ग्रामीणों ने गुरुवार को मनिका पश्चमी क्षेत्र के जिप सदस्य बलवंत सिंह को आवेदन देकर घटिया सड़क निर्माण की जाँच की मांग की है। ग्रामीण अजय प्रसाद,संजय कुमार, अनिता देवी, राजो देवी, कुंती देवी,अनिल सिंह,सुरेस सिंह, सुरेंद्र सिंह समेत दर्जनों ग्रामीणों ने हस्ताक्षर युक्त आवेदन देकर कहा कि चुंगरू पंचायत मे प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत अमवाटिकार से लाभर तक सड़क का निर्माण हो रहा है जो सांवेदक के द्वारा सड़क निर्माण कार्य मे भारी अनियमिता बरती जा रही है।आवेदन मे कहा गया कि अगर सड़क निर्माण कार्य का जाँच नही हुई तो ग्रामीण आंदोंन करने को बाध्य होंगे।
![]()




