Views: 63
0 0
"आपकी योजना,आपकी सरकार, आपके द्वार" कार्यक्रम का...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

“आपकी योजना,आपकी सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन,विभिन्न समस्याओं का निवारण

उंधवा। गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के दरला, बाबू पूर, तीन पहाड़ कसवा पंचायत में “आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रमुख जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। कार्यक्रम में राजमहल विधायक प्रतिनिधि मो. मारूफ उर्फ, एसडीओ सदानंद महतो, सीओ सह प्रभारी बीडीओ…

"आपकी योजना,आपकी सरकार, आपके द्वार" कार्यक्रम का आयोजन,विभिन्न समस्याओं का निवारण
Read Time:2 Minute, 4 Second
"आपकी योजना,आपकी सरकार, आपके द्वार" कार्यक्रम का आयोजन,विभिन्न समस्याओं का निवारण

उंधवा। गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के दरला, बाबू पूर, तीन पहाड़ कसवा पंचायत में “आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रमुख जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। कार्यक्रम में राजमहल विधायक प्रतिनिधि मो. मारूफ उर्फ, एसडीओ सदानंद महतो, सीओ सह प्रभारी बीडीओ मो. युसूफ, बीपीओ श्वेता, बीपीओ गगन बापू सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का तत्काल समाधान करना था। इस अवसर पर विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सहायता देने के लिए स्टॉल लगाए गए, जिनमें जाति प्रमाण पत्र, विद्युत समस्या, स्वास्थ्य, पशुपालन, आवासीय प्रमाण पत्र, कृषि, नया राशन कार्ड आवेदन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन समेत अन्य मुद्दों से संबंधित जानकारी दी गई।

स्टॉल पर अधिकारियों ने लाभुकों से उनकी समस्याएं सुनीं और कई मामलों का समाधान भी किया गया। इसके अलावा, दिव्यांगों को ट्राई साइकिल और गरीब असहाय व्यक्तियों को कंबल वितरित किए गए।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही, जिन्होंने इस पहल को सराहा और इसे क्षेत्र की विकास प्रक्रिया के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports