संवाददाता,
महुआडांड़/लातेहार :- महुआडांड़ प्रखण्ड के ग्राम – गोठगाव पारिष में पवित्र परिवार पल्ली पुरोहितों द्वारा स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि मनिका विधायक रामचन्द्र सिंह एवं बिशप फादर मसकरेंहस के हाथों दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।इस अवसर पर मेंढ़ारी, असनारी, हामी, मिरगी,लोध, तेवाही, उरूंमबी, चैनपुर अन्य जगहों से आए हजारों लोग शामिल हुए।इससे पहले विधायक का स्वागत पारंपरिक रूप से किया गया।इस दौरान एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। मौके पर झारखंड प्रदेश प्रतिनिधि इफ्तखार अहमद, महुआडांड़ प्रखण्ड प्रमुख कंचन कुजूर, कांग्रेस वरिष्ठ नेता रामनरेश ठाकुर, महुआडांड़ उपप्रमुख अभय मिंज, पंचायती राज के जोनल कोर्डिनेटर अजित पाल कुजूर, कोमल किंडो, रानु खान, रिंकु जी, किशोर तिर्की, नुरूल अंसारी, बसारत जी, महुआडांड़ युवा कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष आमिर सुहैल, शकील खान, शहीद अख्तर, सद्दाम खान एवं हजारों धर्मप्रांतियो मौजूद रहे।