Read Time:1 Minute, 14 Second
संवाददाता,
लातेहार :- जिला मुख्यालय के गायत्री प्रज्ञा कुंज, चंदनडीह में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता लव कुमार तिवारी ने की। इस दौरान अखिल भारतीय गायत्री परिवार के प्रखंड समन्वय समिति का गठन किया गया। दिलेश्वर यादव को प्रखंड समन्वयक बनाया गया जबकि युवा समन्वयक प्रकाश गुप्ता और युवा उप समन्वयक संजीव कुमार व नारायण सोनी को बनाया गया। इस अवसर पर दिलेश्वर यादव ने कहा कि गायत्री परिवार का उद्देश घर-घर हवन कराना और भारतीय ज्ञान परीक्षा लेना है। उन्होंने कहा कि नशा उन्मूलन के लिए अभियान चलाया जायेगा। इस कार्य के लिए संगठन बनाया गया है। मौके पर कौशल शर्मा, प्रकाश गुप्ता, सन्दीप प्रसाद, सुनील कुमार, वीरेंद्र प्रसाद,नारायण सोनी एवं अन्य मौजूद रहे।
About Post Author
NEWS APPRAISAL
It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,