गुमला/घाघरा:- लोक सभा चुनाव की तैयारी को लेकर घाघरा प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक उत्सव बैंक्विट हॉल चांदनी चौक घाघरा में प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार पांडे की अध्यक्षता में हुई। बैठक में उपस्थित मंडल अध्यक्ष एवं पंचायत अध्यक्षों के साथ लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने हेतू विचार विमर्श करते हुए विशेष रणनीति तैयार की गयी। बैठक में उपस्थित प्रदेश महासचिव शिवकुमार भगत ने पंचायत अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्षों को लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी को विजय दिलाते हुए राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करने की बात कही ।
विशुनपुर विधानसभा प्रभारी जयदीप भगत ने भी लोकसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए मण्डल व पंचायत अध्यक्षों को कई बातों से अवगत कराया। बैठक में जिला सचिव कृष्ण कुमार लोहरा प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार पांडे राजू उरांव शहजाद अंसारी दिलबहार अंसारी विजय राम गुंदर माली प सहित कई लोग मौजूद थे।
About Post Author
NEWS APPRAISAL
About The Author
NEWS APPRAISAL
It seems like you’re looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you’d like information or an appraisal on,