संवाददाता – अनूप कुमार गुप्ता,
बिशुनपुरा :- प्रखंड मुख्यालय के बिशुनपुरा मेन बाजार स्थित बाल विकास विद्यालय में 2024 वार्षिक परीक्षा फल किया गया घोषित. जहां वर्ग KG से वर्ग 5वी तक का रिजल्ट घोषित किया गया। जिसमे विद्यालय के वर्ग 5 में सूरज कुमार ने 90%, वर्ग 4 में निधि कुमारी ने 94%, वर्ग 3 में आयुष कुमार ने 90%, वर्ग 2 में सुधा कुमारी ने 92%, वर्ग 1 में प्रतिमा कुमारी ने 93%, वर्ग ukg में अभय कुमार ने 97%, वर्ग Lkg में गुलाबशाह कुमारी ने 94%, वर्ग KG में अर्पित कुमार ने 94% अंक लाकर अपने अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
जहा विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने इस वार्षिक परीक्षा फल वितरण समारोह में बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य भोला नाथ साहू ने सभी बच्चों को किताब कॉपी देकर सम्मानित किया । उन्होंने बताया कि सभी बच्चो ने एक वर्ष मेहनत कर अपना फल लाया है। जिसके लिए सभी छात्र छात्रा बधाई के पात्र है। इस परीक्षा फल वितरण समारोह के अवसर पर विद्यालय के शिक्षक संतोष कुमार गुप्ता, इंदल विश्वकर्मा, अनु कुमारी, सुमन कुमारी एवं अभिभावक उपस्थित थे।