Latehar:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कई दशकों तक रेलवे को हमारे यहां की स्वार्थ भरी राजनीति का शिकार होना पड़ा। लेकिन अब भारतीय रेलवे, देशवासियों के लिए Ease of Travel का मुख्य आधार बन रही है। जिस रेलवे के हमेशा घाटे में होने का रोना रोया जाता था, आज वो रेलवे परिवर्तन के सबसे बड़े दौर से गुजर रही है। ये सब कुछ आज इसलिए हो रहा है झारखंड के बहुप्रतिशिक्षत लातेहार-सरयू पथ पर प्लाई ओवर ब्रिज (आरओबी) का ऑनलाइन शिलान्यास किया.इसके अलावा लातेहार-डेमू रेलवे स्टेशन के बीच रेल फाटक संख्या 32सी/2ई के समीप एवं चेतर-रिचूघुटा रेलवे स्टेशन के बीच रेल फाटक संख्या 29सी/2ई के समीप बने अंडरपास (एलएचएस) का भी ऑनलाइन उदघाटन किया. इस दौरान लोगों को संदेश दिया की भारतीय रेल यात्री की सुविधा ही नहीं है, बल्कि देश की खेती और औद्योगिक प्रगति का भी सबसे बड़ा वाहक है। रेल की गति तेज़ होगी, तो समय बचेगा। इससे दूध, मछली, फल, सब्ज़ी, ऐसे अनेक उत्पादन तेज़ी से मार्केट पहुंच पाएंगे। इससे उद्योगों की लागत भी कम होगी। इससे मेक इन इंडिया को, आत्मनिर्भर भारत अभियान को गति मिलेगी। आज पूरी दुनिया में भारत को निवेश के लिए सबसे आकर्षक माना जा रहा है। इसका एक बड़ा कारण ये आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर भी है। आने वाले 5 वर्षों में जब ये हज़ारों स्टेशन आधुनिक हो जाएंगे, भारतीय रेल की क्षमता बढ़ जाएगी, तो निवेश की एक और बहुत बड़ी क्रांति आएगी। भारतीय रेल को अपने कायाकल्प के इस अभियान के लिए मैं एक बार फिर अनेक-अनेक शुभकामनाएं देता हूं। और सभी देशवासियों को भी एक साथ इतना बड़ा कार्यक्रम का हिस्सा बनना, एक ही कार्यक्रम में लाखों लोगों का जुड़ना, सभी आदरणीय मुख्यमंत्रियों का समय निकालना, गर्वनर श्री का समय मिलना, ये अपने आप में आज का ये कार्यक्रम शायद हिन्दुस्तान में एक अनेक प्रकार की नई संस्कृति को लेकर के आया है। मैं मानता हूं ये रचना बहुत ही उत्तम प्रकार की आज के कार्यक्रम की रचना बनी है। आगे भी हम इसी प्रकार से समय का सर्वाधिक अच्छा उपयोग करते हुए विकास की गति को एक साथ चारों दिशाओं में तेजी से लाएंगे,
इस मौके पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिलान्यास व उदघाटन कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि सरकार प्रयास कर रही है. प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद अतिथियों के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काट कर शिलापट्ट का अनावरण किया गया. इससे पहले यहां लातेहार पब्लिक स्कूल के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. इन बच्चों को प्रशस्ती पत्र व उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया.समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष मो. महताब आलम, निवर्तमान नपं अध्यक्ष सीतामणी तिर्की, उपाध्यक्ष नवीन कुमार सिन्हा, मुकेश कुमार पांडेय समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने कहा कि विकसित भारत का विकसित रेल 2047 के तहत केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार रेलवे के निरंतर विकास कर रही है. मौके पर धनबाद के सीपीएम (जीएस) रामसूरत सिंह, एडीईएन लातेहार सुनील सागित्रा, सीटीआई (टोरी) आशुतोष कुमार, पूर्व पार्षद मनोज गुप्ता, समाजसेवी ललित कुमार पांडेय, ईसीआरकेयू के कार्यकारी अध्यक्ष रणधीर प्रसाद, मो. सनाउल्लाह, अभय राज सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. डेमू व चेतर रेलवे स्टेशन के अंडरपास के उदघाटन के मौके पर मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, रेलवे के प्रतिनिधि विष्णु देव प्रसाद गुप्ता, दिशा सदस्य रामदेव सिंह, अश्विनी सिंह, मुखिया प्रमिला देवी, सरस्वती विद्या मंदिर के प्राचार्य अरूण कुमार चौधरी, सुरेश ठाकुर, गोपाल सिंह, नोडल पदाधिकारी संजीव कुमार, प्रशांत कुमार, विनय कुमार सिंह, चंदन कुमार सिंह,नरेश महतो व मोती सिंह आदि मौजूद थे.