ऑयल इंडिया अबू धाबी में वैश्विक साझेदार रोडशो- “संगम: जहां ऊर्जा और अवसर एक साथ मिलते हैं” को आयोजित करेगी

Views: 624
0 0
Read Time:3 Minute, 24 Second

ऑयल इंडिया लिमिटेड ने महत्वाकांक्षा और रणनीतिक दूरदर्शिता के एक शानदार प्रदर्शन के रूप में अपने पहले वैश्विक भागीदार रोडशो- “संगम: जहां ऊर्जा और अवसर एक साथ मिलते हैं” की घोषणा की है। ऑयल इंडिया लिमिटेड, भारत की सबसे पुरानी तेल अन्वेषण व उत्पादन कंपनी होने के साथ सबसे युवा महारत्न सीपीएसई है। यह ऐतिहासिक कार्यक्रम 28 फरवरी, 2024 को संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में आयोजित होने वाला है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0015UE9.jpeg

यह कार्यक्रम त्वरित वृद्धि और अंतरराष्ट्रीय सहभागिता को लेकर ओआईएल की प्रतिबद्धता को दिखाती है। कंपनी ने महत्वाकांक्षी उत्पादन लक्ष्यों- वित्तीय वर्ष 2026-27 तक 4 एमएमटी तेल और 5 बीसीएम गैस के वार्षिक उत्पादन को लेकर दृढ़ है। इसके अलावा साल 2030 तक 1200 करोड़ अमरीकी डॉलर का राजस्व उत्पन्न करने के लक्ष्य के साथ कंपनी ने विभिन्न गतिविधियों- अन्वेषण प्रयासों को बढ़ाना, क्षेत्र विकास को बढ़ाना और उत्पादन में तेजी लाना में 480 करोड़ बिलियन अमेरीकी डॉलर के निवेश की योजना बनाई है। इसके अतिरिक्त, ओआईएल अपतटीय भारतीय क्षेत्रों में आक्रामक रूप से अपना विस्तार करने के लिए तैयार है।

इस रोडशो की मेजबानी ओआईएल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक, निदेशक (परिचालन) सहित ओआईएल के वरिष्ठ अधिकारी करेंगे। यह आयोजन आगामी एक से पांच वर्षों के लिए ओआईएल की विस्तृत खरीद रणनीतियों की रूपरेखा तैयार करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में काम करेगा, जो भागीदारों के शामिल होने, विचार करने और भागीदार ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए एक अनूठा मंच प्रदान करेगा। इसके अलावा यह आयोजन ऊर्जा उद्योग में नए व्यावसायिक अवसरों को तलाशने के लिए अपने भागीदारों के साथ मजबूत संबंध बनाने पर ओआईएल की प्राथमिकता को रेखांकित करता है। इस कार्यक्रम में ऊर्जा सेवा उद्योग से 50 से अधिक अग्रणी कंपनियों को आकर्षित करने का अनुमान है।

यह आयोजन कंपनी के इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि साबित होगी, जो संभावित रूप से वैश्विक ऊर्जा सहयोग के परिदृश्य को रूपांतरित करेगी। वैश्विक स्तर पर सहयोगात्मक प्रयासों के माध्यम से नए उद्योग मानक स्थापित करने के लक्ष्य के साथ ओआईएल का लक्ष्य नवाचार, स्थिरता और रणनीतिक गठबंधनों को आगे बढ़ाने पर केंद्रित होगा।

Loading

ऑयल इंडिया अबू धाबी में वैश्विक साझेदार रोडशो- "संगम: जहां ऊर्जा और अवसर एक साथ मिलते हैं" को आयोजित करेगी

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment