नावा बाजार (पलामू):-नावा बाजार प्रखंड सह अंचल कार्यालय में अज्ञात चोरों ने सोमवार को करीब दो से तीन बजे सोलह तालों को तोड़कर की चोरी।प्रिंटर सहित कई समान को लेकर भाग निकले अपराधी।चोरी की सूचना पाकर नावा बाजार थाना प्रभारी चिंटू कुमार के नेतृत्व में एसआई नागेंद्र तिवारी घटनास्थल पहुंचकर चोरी की जांच की गई।मालूम हो की प्रखंड सह अंचल कार्यालय में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है।चोरी की घटना दोबारा है पूर्व में भी अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया जा चुका था।जिसमें लेपटॉप ,आधार कार्ड मशीन सहित कई सामग्री चोरी कर ली गई थी। चोरों ने घटना को खुला चैलेंज देकर घटना को क्षेत्र में अंजाम दिया है, जो पकड़ से बाहर है।आए दिन क्षेत्र में व्यवसाय चोरों से काफी आहत में है। चोरी की घटना से पूरे प्रखंड सह अंचल कर्मी दहशत में है उन लोगों ने बताया कि प्रखंड कार्यालय में गार्ड रहने के बावजूद भी चोरी की घटना होना निंदनीय है।