सरायकेला-खरसावां जिले में मुख्यमंत्री ने 334 करोड़ रुपए की लागत से राज्य संपोषित 220 विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया.मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने सरायकेला-खरसावां जिले के टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में करीब 334 करोड़ रुपए की लागत से राज्य संपोषित 220 विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया.उन्होंने कहा कि अगले तीन माह में नौ लाख परिवारों को अबुआ आवास का लाभ दिया जाएगा. पहले चरण में दो लाख परिवारों को अबुआ आवास दिया जा रहा है.सीएम चंपाई सोरेन ने कहा कि सरायकेला का सौंदर्यीकरण किया जाएगा. ऐतिहासिक छऊ कला के साथ-साथ कलाकारों का इतिहास आने वाली पीढ़ी भी जानेगी.चंपई सोरेन ने कहा कि सरायकेला में पांच पार्कों का निर्माण किया जाएगा. आदिवासी धार्मिक स्थल की तर्ज पर मूलवासियों के धार्मिक स्थलों को भी विकसित किया जाएगा. राज्य सरकार इन स्थलों को विकसित करेगी.