मेदिनीनगर में पिंक सिटी बस का परिचालन प्रारंभ,महिला व पुरुष कर सकेंगे सफर

मेदिनीनगर में पिंक सिटी बस का परिचालन प्रारंभ,महिला व पुरुष कर सकेंगे सफर
Views: 157
0 0
Read Time:1 Minute, 30 Second

मेदिनीनगर में पिंक सिटी बस का परिचालन प्रारंभ,महिला व पुरुष कर सकेंगे सफर

पलामू:- मेदिनीनगर शहरवासियों को शुक्रवार को बड़ी सौगात प्रदान की गयी है।शहरवासियों के आवागमन हेतु 4 पिंक सिटी बसों का परिचालन शुक्रवार से शुरू हो गया।नगर निगम कार्यालय में नगर आयुक्त जावेद हुसैन ने सभी बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

नगर निगम क्षेत्र की सीमा में चलाये जाने वाले पिंक सिटी बस में महिला एवं पुरुष दोनों सफर कर सकेंगे।इस संबंध में नगर आयुक्त श्री हुसैन ने बताया कि शहरवासियों को को ध्यान में रखते हुए पिंक सिटी बस का परिचालन शुरू किया गया है।

इसमें जीपीएस एवं मोबाइल चार्ज करने के लिए स्लॉट भी लगाया गया है।उन्होंने बताया कि पिंक सिटी बस छः मुहान से चियांकि,छः मुहान से निमिया भाया चैनपुर,,छः मुहान से पोखरहा -रजवाडीह,छः मुहान से बिस्फुटा होते हुए पाटन मोड़ तक प्रतिदिन चलाया जायेगा।पिंक सिटी बस का परिचालन सुबह 7:00 बजे से शाम 05 बजे तक होगा।इस अवसर पर निगम के सिटी मैनेजर समेत विभिन्न कर्मी मौजूद रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment