बसंत कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख,
गुमला:- पालकोट रोड गुरुद्वारा साहिब में परम पूज्य श्री गुरु गोविंद सिंह जी खालसा की जयंती गुमला जिला के सभी सिख धर्मावलंबी ने मिलकर धूमधाम से मनाया गुरुद्वारा में गुरु ग्रंथ साहिब के पाठ शब्द कीर्तन और जयकारे के साथ पूरा गुरुद्वारा भक्ति में हो गया कार्यक्रम में विविध धर्म के लोग जो सिख धर्म के प्रति अपनी आस्था रखते हैं ने भी गुरुद्वारा जाकर जयंती में भाग लिया स्वदेशी जागरण मंच गुमला के जिला संयोजक संतोष झा ने परम पूज्य गुरु गोविंद सिंह का संक्षिप्त जीवन परिचय कराया एवं उनके जीवन चरित्र दर्शन और विविध आयामों को बच्चों तक पहुंचने के उद्देश्य से पत्रक गुरुद्वारा के प्रधान सेवक महेंद्र सिंह जी को देखकर प्रारंभ किया गया और कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को प्रदान किया गया जिससे आने वाली पीढ़ी गुरु गोविंद सिंह की जीवनी से परिचित हो सके कार्यक्रम का समापन प्रसाद के रूप में लंगर के साथ हुआ मौके परगुरुद्वारा के प्रधान सेवक सरदार महेंद्र सिंह, सचिव सरदार रंजीत सिंह, कमलेश कौर, रविंद्र कौर, जशवंत कौर सहित गुरु गोविंद सिंह फाउंडेशन गुमला के अध्यक्ष जसबीर सिंह प्रिंस तथा गगनदीप सिंह रज्जी सहित सरदार गुरविंदर सिंह सरदार मनोहर सिंह सरदार दिलदार सिंह, प्रीतपाल सिंह, प्रीतम सिंह, रौनक सिंह, गुरविंदर सिंह, अमरजीत सिंह, गुरमीत सिंह, हरजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह, होशियार सिंह, गुरमीत सिंह छोटू सिंह काले सिंह राजिन्द कौर इंदु कौर कवलजीत कौर कमलजीत कौर सहित समस्त श्रद्धालु जुटे हुए थे ।