- नौकरी दिलाने का झांसा देकर मनोज तिर्की के पत्नी सिसिलिया तिर्की को चंडीगढ़ में ले जाकर बेचने का मामला प्रकाश में आया।
बसंत कुमार गुप्ता व्यूरो प्रमुख,
झारखंड प्रदेश के गढ़वा जिला अंतर्गत भड़रिया थाना क्षेत्र के जमौटी गांव के मनोज तिर्की के पत्नी को नौकरी दिलाने के झांसा दे कर पास की गांव कि महिला मरियम सुरीन पिता नयमन सुरीन ने पंजाब के चंडीगढ़ में ले जा कर बेचने का मामला सामने आया है।जानकारी के अनुसार 15/11/23/को सिसिलिया तिर्की को 25हजार प्रति माह कंपनी से दिलाने की बात कह कर पति मनोज तिर्की को जानकारी दिए बिना ले कर चली गयी।लेकिन अब मनोज तिर्की की पत्नी चोरी चुपके फोन कर पति को बतायी की उसने मरियम सुरीन के झांसा में आ कर पंजाब के चंडीगढ़ में एक घर में बेच दिया गया है।और उसे एक रुम में कैद कर रखा हुआ है जब इस बात की जानकारी पति को 25/12/23/को मिला तो पति मनोज तिर्की ने अपने जान पहचान वाले को पुरे घटनाक्रम को बताया , वहीं ले जाने वाली महिला मरियम सुरीन के पास C.F.T.U.I.गढ़वा जिला अध्यक्ष लाजरुस मिंज तथा महिला विंग गढ़वा जिला अध्यक्ष चिंता देबी ने मजदूर मनोज तिर्की के पत्नी को वापस लाने को कहे तो लगातार समय पर समय दिया जा रहा है और इस बात से लगातार इंनकार कर रही थी कि मुझे नहीं पता।जब इन लोगों को कुछ भी बात चीत नहीं करने लगी तो पुरे घटनाक्रम को ले कर मजदूर संघ C.F.T.U.I. के झारखंड प्रदेश सचिव जुम्मन ख़ान के पास प्रदेश कार्यालय व गुमला जिला कार्यालय पहुंचकर पुरे मामले की जानकारी दिया गया ।जिसके बाद ले कर जाने वाली मरियम सुरीन नामक महिला से फोन पर बात करने की कोशिश किया। लेकिन मरियम सुरीन फोन नहीं उठायी।तब पीड़ित युवक ने जिस नंबर से पत्नी से बात किया था उस नंबर 9816556662 पर फोन किया तो उस नंबर पर पत्नी सिसिलिया तिर्की के जगह पर जहां बेचा गया है जिसका नाम धर्मेंद्र कुमार है उसने फोन उठाया।जब मजदूर संघ के प्रदेश सचिव जुम्मन ख़ान ने उक्त व्यक्ति को कहा कि मनोज तिर्की की पत्नी आपके पास है और आपने उसे कैद कर रखा है। ऐसा बोलने पर धर्मेन्द्र कुमार ने खुद को रामगढ़ जिले के एसपी का भाई होने की धमकी देने लगा तथा नहीं भेजने की लगातार धमकी देने लगा।जब मजदूर संघ से सबुत की मांग किया तो प्रदेश सचिव जुम्मन ख़ान ने अपना आई कार्ड सहित सारे कागजात उक्त व्यक्ति को भेजा तब थोड़ा अच्छे से बात करते हुए कहा कि मरियम सुरीन ने मुझसे रुपया ले कर सिसिलिया तिर्की को मेरे पास छोड़ कर गयी है।जब पूरा मामला को मजदूर संघ के प्रदेश सचिव जुम्मन ख़ान ने सुनने के बाद मामले को कोर्ट तक ले जाने की बात कहा तो उलटा सिसिलिया तिर्की के पति को देख लेने कि धमकी देने लगा।जब मजदूर संघ के प्रदेश सचिव ने कड़े फैसले लेने कि बात कहा और सिसिलिया तिर्की से बात कराने को कहा तो उसने साफ इंकार कर दिया।इधर पीड़ित युवक ने अपने पत्नी सिसिलिया तिर्की को वापस लाने के लिए मजदूर संघ के प्रदेश सचिव जुम्मन ख़ान को लिखित आवेदन 10/01/24/को गुमला पहुंच कर दिया है।जिस जगह पर सिसिलिया तिर्की को रखा गया है उसका सारा जानकारी निकाल लिया गया है । उक्त व्यक्ति ने 18/01/24/को गाड़ी बैठा देने की बात कहा है अगर ऐसा नहीं करता है तो मजदूर संघ C.F.T.U.I. पुरे मामले को लेकर झारखंड श्रम विभाग वा अपने उच्च पदाधिकारियों को अवगत कराते हुए चंडीगढ़ जाने के लिए टीम गठित करेगा और पति पत्नी सहित दो बच्चों को मिलाने की पुरी कोशिश करेंगे।।अगर 18/01/24/को मनोज तिर्की के परिवार सिसिलिया तिर्की को युवक व ले जाने वाली सकुशल वापस ले नहीं आते हैं।तो जितने भी फोन पर बात चीत हुए हैं सबको रिकार्ड किया गया है जिसे ले कर हम गढ़वा पुलिस अधीक्षक व गढ़वा कोट में प्राथमिकी दर्ज करायेंगे। क्योंकि सिसिलिया तिर्की अपने पति व बच्चों के पास आना चाहती है,