Views: 232
0 0
पति पत्नी की आपसी विवाद में पिता ने 6 माह के बेटे को पटक कर मार डाला,आरोपी पिता गिरफ्तार

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

पति पत्नी की आपसी विवाद में पिता ने 6 माह के बेटे को पटक कर मार डाला,आरोपी पिता गिरफ्तार

झारखंड के गोड्डा जिले से एक दर्दनाक खबर आई हैं जहा एक हैवानियत पिता ने अपने ही 6 माह के पुत्र को जमीन में  पटककर मार डाला।इसके बाद आरोपी पिता पंकज ने वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन आसपास के लोगों ने घेरकर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। बच्चे की माँ ने अपने…

पति पत्नी की आपसी विवाद में पिता ने 6 माह के बेटे को पटक कर मार डाला,आरोपी पिता गिरफ्तार
Read Time:2 Minute, 8 Second
पति पत्नी की आपसी विवाद में पिता ने 6 माह के बेटे को पटक कर मार डाला,आरोपी पिता गिरफ्तार

झारखंड के गोड्डा जिले से एक दर्दनाक खबर आई हैं जहा एक हैवानियत पिता ने अपने ही 6 माह के पुत्र को जमीन में  पटककर मार डाला।इसके बाद आरोपी पिता पंकज ने वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन आसपास के लोगों ने घेरकर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। बच्चे की माँ ने अपने पति के खिलाफ पुलिस में हत्या की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। घटना गोड्डा जिले के महगामा अनुमंडल की है। अनुमंडल के हनवारा थाना क्षेत्र के नरोत्तमपुर गांव में एक व्यक्ति अपनी पत्नी की विदाई कराने के लिए ससुराल आया था।चूंकि वह आए दिन शराब पीकर पत्नी के साथ मारपीट करता था, पत्नी ने उसके साथ जाने से इंकार कर दिया।इससे गुस्साये शख्स ने पत्नी के पास सो रहे अपने 6 माह के बेटे को उठाकर पटकर दिया।जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।बच्चे की माँ नूतन देवी ने हनवारा थाना को सूचना देकर पंकज मंडल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया है।नूतन देवी ने बताया कि पंकज अपने ससुराल आया था। नूतन को अपने साथ ले जाने की बात कर रहा था। नूतन ने उसके साथ जाने से इंकार कर दिया। उसने पुलिस को बताया कि पंकज हर दिन शराब पीकर आता और नशे में उसके साथ मारपीट करता था।रोज-रोज की मारपीट से परेशान होकर वह भागकर अपने मायके आ गई थी।यहीं पर रह रही थी। जब नूतन ने ससुराल जाने से इंकार कर दिया, तो पंकज आग-बबूला हो उठा।वहीं, पास में सो रहे अपने नवजात पुत्र को उठाकर जमीन पर पटक दिया.

Loading

पति पत्नी की आपसी विवाद में पिता ने 6 माह के बेटे को पटक कर मार डाला,आरोपी पिता गिरफ्तार

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports