Views: 67
0 0
नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 को लेकर सभी कोषांगों की समीक्षा बैठक आयोजित

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 को लेकर सभी कोषांगों की समीक्षा बैठक आयोजित

शांतिपूर्ण, कदाचारमुक्त एवं त्रुटिरहित चुनाव संपन्न कराने पर विशेष जोर पाकुड़। शुक्रवार को नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, कदाचारमुक्त एवं त्रुटिरहित संपन्न कराने के उद्देश्य से राज्य चुनाव आयोग द्वारा प्रतिनियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री रंजित लोहरा एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त श्री मनीष कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में सभी कोषांगों के…

नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 को लेकर सभी कोषांगों की समीक्षा बैठक आयोजित
Read Time:4 Minute, 32 Second
नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 को लेकर सभी कोषांगों की समीक्षा बैठक आयोजित

शांतिपूर्ण, कदाचारमुक्त एवं त्रुटिरहित चुनाव संपन्न कराने पर विशेष जोर


पाकुड़। शुक्रवार को नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, कदाचारमुक्त एवं त्रुटिरहित संपन्न कराने के उद्देश्य से राज्य चुनाव आयोग द्वारा प्रतिनियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री रंजित लोहरा एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त श्री मनीष कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों, सहयोगी पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान निर्वाची पदाधिकारी कोषांग, कार्मिक कोषांग, मतपत्र एवं मतपेटिका कोषांग, सामग्री कोषांग, विधि-व्यवस्था सह आदर्श आचार संहिता कोषांग, मीडिया कोषांग, प्रशिक्षण कोषांग, निर्वाचन व्यय अनुश्रवण, सूचना तकनीकी एवं नियंत्रण कक्ष, हेल्पलाइन एवं जन शिकायत, ब्रजगह कोषांगों द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई तथा निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए।

बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने कहा कि निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी कोषांग पूर्ण सक्रियता एवं समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने निर्देश दिया कि निर्वाचन कार्यों के निष्पादन में किसी प्रकार की त्रुटि या भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए संबंधित पदाधिकारी समय रहते समस्याओं से अवगत कराएं। उन्होंने मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति (MCMC) के प्रावधानों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने पर भी विशेष बल दिया। उपायुक्त ने नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि निर्वाचन से संबंधित प्राप्त सभी शिकायतों एवं सूचनाओं को तत्काल संबंधित कोषांग तक पहुंचाना सुनिश्चित करें तथा शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जाए। उन्होंने निर्वाचन संबंधी आंकड़ों के सुव्यवस्थित संधारण एवं अद्यतन के लिए नोडल पदाधिकारी नामित करने का निर्देश भी दिया। साथ ही आरओ कोषांग को सक्रिय मोड में रहकर सभी निर्वाचन कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को कहा।

नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 को लेकर सभी कोषांगों की समीक्षा बैठक आयोजित

बैठक में सामान्य प्रेक्षक श्री रंजित लोहरा ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी तथा सभी पदाधिकारी पूरी पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य टीमवर्क और समन्वय से ही सफल हो सकता है तथा सभी कोषांग आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें। उन्होंने यह भी कहा कि मतदाताओं का विश्वास बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए तथा सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं व्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित की जाएं।

मौके पर परियोजना निदेशक,आईटीडीए,अपर समाहर्ता,सभी निर्वाची पदाधिकारी समेत सभी कोषांग के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports