लव कुश पाण्डेय की रिपोर्ट,
बरडीहा (गढ़वा) :- थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के बाकी नदी छठ घाट से लगातार प्रतिदिन रात्रि में ट्रैक्टर से अवैध बालू के उठाव किया जा रहा है । स्थानीय ग्रामीण महिला एवं पुरुष अधिक संख्या में सोमवार की मध्य रात्रि 12:00 पहुंचकर मना किया । बताया कि ट्रैक्टर मालिक सरस्वतीया गांव के दिलीप यादव पिता अमरित यादव का बताया जा रहा है । बालू चोरी करने के लिए ट्रैक्टर पर नंबर प्लेट नहीं लगया गया है । स्थानीय लोगों ने कहा कि ओबरा गांव के पुल से लेकर छोटी नदी संगम शिव जी के चबूतरा तक बालू का उठाव नहीं किया जाएगा।
साथी कहा कि प्रत्येक दिन बालू उठाव के कारण पानी का जलस्तर घटते जा रहा है साथी और पानी भी दूषित होते जा रहा है साथ में बाकी नदी खतरे का रूप लेते जा रहा है । श्मशान घाट पर 3 फीट 2 फीट गढा होने से शव को जलाने के लिए भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।ग्रामीण ने बताया कि बालू माफिया द्वारा पूरे रात ट्रैक्टर की आवा – जाही लगी रहती है हम लोग का रात का नींद उड़ गया है । रात में ट्रैक्टर का ओवर स्पीड चालान एवं उसके आवाज सुनकर नींद खुल जाती है । जैसा लगता होगा कुछ हो गया हो ।