Views: 406
0 0
करंट लगने से मजदूर की मौत,रेलवे फाटक जाम के कारण समय पर नहीं पहुंच सका अस्पताल

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

करंट लगने से मजदूर की मौत,रेलवे फाटक जाम के कारण समय पर नहीं पहुंच सका अस्पताल

बरहड़वा, । बरहड़वा-दिग्घी मुख्य पथ पर स्थित इंडियन पेट्रोल पंप में शेड निर्माण का कार्य कर रहे मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार शाहबाज ग्रिल वर्कशॉप के मजदूर और बरहड़वा नगर पंचायत क्षेत्र के हरिजनपाड़ा निवासी इमाम अंसारी (19) बुधवार को बरहड़वा इंडियन पेट्रोल पंप में शेड निर्माण कार्य…

करंट लगने से मजदूर की मौत,रेलवे फाटक जाम के कारण समय पर नहीं पहुंच सका अस्पताल
Read Time:4 Minute, 57 Second
करंट लगने से मजदूर की मौत,रेलवे फाटक जाम के कारण समय पर नहीं पहुंच सका अस्पताल

बरहड़वा, । बरहड़वा-दिग्घी मुख्य पथ पर स्थित इंडियन पेट्रोल पंप में शेड निर्माण का कार्य कर रहे मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार शाहबाज ग्रिल वर्कशॉप के मजदूर और बरहड़वा नगर पंचायत क्षेत्र के हरिजनपाड़ा निवासी इमाम अंसारी (19) बुधवार को बरहड़वा इंडियन पेट्रोल पंप में शेड निर्माण कार्य में वेल्डिंग का कार्य कर रहे थे। इस दौरान स्लाइड लगाने के लिए अल्युमिनियम प्लेट में ग्रील मशीन से छेद कर रहे थे, तभी अचानक अल्युमिनियम प्लेट में करंट आ गया। करंट लगने के कारण इमाम शेड से नीचे गिर गए।

मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों और स्थानीय लोगों ने इमाम को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहड़वा पहुंचाया, जहां चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अभय चौधरी ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही बरहड़वा इंस्पेक्टर सुधीर कुमार पोद्दार, एएसआई रामप्रवेश दास, और रांगा थाना एएसआई प्रेमजीत राम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल राजमहल भेज दिया।

रेलवे फाटक जाम नहीं होता तो बच सकती थी इमाम की जान

घटना को लेकर मृतक के पिता मोहम्मद सलीम अंसारी उर्फ काबे ने बताया कि बरहड़वा-दिग्घी मुख्य पथ पर स्थित रेलवे फाटक मालगाड़ी को हिल साइड ले जाने के कारण करीब आधे घंटे तक बंद रहा, जिससे उनके पुत्र को समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका। उन्होंने कहा कि अगर फाटक खुला रहता तो उनके पुत्र को सही समय पर इलाज मिल जाता और उसकी जान बच सकती थी।

परिजनों के अनुसार, इमाम इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा दे रहा था और घर का एकमात्र चिराग था। घटना के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों का भी आरोप है कि रेलवे साइडिंग की ओर मालगाड़ी ले जाने के कारण दिन में तीन बार घंटों यातायात बाधित रहता है। अंदर बाईपास या अंडरपास नहीं होने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोगों का मानना है कि अगर यहां अंडरपास होता तो इमाम की जान बच सकती थी।

स्थानीय लोगों में आक्रोश, रेलवे प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि रेलवे फाटक पर लगातार लगने वाले जाम से आए दिन मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाना मुश्किल हो जाता है। इस कारण पहले भी कई लोगों की जान जा चुकी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से रेलवे फाटक के स्थान पर अंडरपास या फ्लाईओवर बनाने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

रेलवे फाटक की समस्या और समाधान की मांग

रेलवे साइडिंग के कारण बरहड़वा में प्रतिदिन तीन बार रेलवे फाटक बंद रहता है, जिससे आवागमन घंटों बाधित रहता है। इस कारण मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाना कठिन हो जाता है। स्थानीय लोगों ने सरकार और रेलवे प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द अंडरपास या फ्लाईओवर का निर्माण किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

बरहड़वा क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इमाम अंसारी की मौत के बाद स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है और वे रेलवे प्रशासन से अविलंब समाधान की मांग कर रहे हैं।

Loading

करंट लगने से मजदूर की मौत,रेलवे फाटक जाम के कारण समय पर नहीं पहुंच सका अस्पताल

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports